वाराणसी। सिगरा गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 129वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को तमिल भाषा सीखने की सलाह देते हुए भाषाई एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में विनोद गुप्ता, बागेश्वरी मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, सुशील गुप्ता, जितेंद्र लालवानी, राकेश शर्मा, रंजीत सोनकर, जितेंद्र कुमार, विश्वनाथ गुप्ता,शरद श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *