
वाराणसी।नव वर्ष 2026 के आगमन व 2025 सकुशल बीतने के उपलक्ष्य में वाराणसी परिक्षेत्र की साहित्यिक संस्थाओं में अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके
आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नजर न्यूज नेट वर्क के मुख्य प्रबंध निदेशक डा कैलाश सिंह विकास, एवं काशी का न्यूज के ब्यूरो चीफ आनंद कुमार सिंह अन्ना को चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,नजर न्यूज नेट वर्क के निदेशक तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय मंत्री वरिष्ठ पत्रकार इंजी. राम नरेश”नरेश”ने अंग वस्त्रम्, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह साहित्य पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। 
यह आयोजन चंद्रा साहित्य परिषद कार्यालय में आयोजित रहा।
अपने संक्षिप्त उद्बोधन में पत्रकार इंजी. राम नरेश “नरेश ” ने जहाँ साहित्य को समाज का दर्पण कहा वहीं पत्रकार देश और समाज के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को नई दिशा और समाचार संचार क्रांति का अग्र दूत बताया I
पत्रकारों को सदैव सम्मान करती आ रही यह संस्था आज दोनों पत्रकारों को सम्मानित करके अपने आप में गौरवान्वित है I चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह विकास ने साहित्यिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी तथा पत्रकारिता सेवा से जुड़े उत्कृष्टता से कार्य करने वाले पत्रकारों को बराबर सम्मान देने वाली इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. राम नरेश “नरेश” को इनके भगीरथ प्रयास की सराहना करते हुए चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के उत्तरोत्तर शिर्षता प्रदान करने की और नव वर्ष की मंगल कामनाएं दीं I
उक्त अवसर पर नज़र न्यूज नेटवर्क के मुख्य प्रबंध निदेशक डा कैलाश सिंह विकास ने 2026 की डायरी ई रामनरेश नरेश (राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रा साहित्य परिषद) को भेंट कर बधाई दी।
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह अन्ना जी ने किया I
