वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय अग्रवाल समाज प्रीमियर लीग (एएसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने चौके-छक्कों की बरसात कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले सेमीफाइनल में एसी टाइटन्स और एमसीएस ब्लास्टर्स आमने-सामने थे। एसी टाइटन्स की टीम 58 रन पर सिमट गई। जिसे एमसीएस ब्लास्टर्स ने एक विकेट खोकर 9 विकेट से जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में उमा ब्लॉसम ने अनंता काशी रॉयल को हराया। उमा ब्लॉसम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 109 रन बनाए।अमित बजाज की घातक गेंदबाजी के सामने अनंता काशी रॉयल 76 रन पर ढेर हो गई। फाइनल मुकाबले में उमा ब्लॉसम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। एमसीएस ब्लास्टर्स ने मयंक नेवाटिया के 37 रनों की बदौलत 87 रन बनाए। जवाब में उमा ब्लॉसम ने 8.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम को सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ने ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मयंक नेवाटिया, बेस्ट फील्डिंग हिरव एवं बेस्ट कमेंट्री के लिये आराध्या अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। उपसभापति दीपक अग्रवाल, धर्मशाला मंत्री गिरधर दास अग्रवाल, अजय कृष्ण अग्रवाल सलिल अग्रवाल आमोद अग्रवाल, अरुण अग्रवाल बुलानाला, नारायन अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल स्वयं प्रभा, दीपाली, प्रदीप अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *