न्यू सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल का मना वार्षिकोत्सव

 

वाराणसी। बलुआ रोड, तिलमापुर स्थित न्यू सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में “यूफोरिया 2.0” के तहत द्वितीय वार्षिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्नों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने नृत्य, देशभक्ति गीत, पार्टी डांस, प्रेरणादायी नाटिका, संस्कार सॉन्ग और नाट्य मंचन के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर मिश्रा दयालु गुरु रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन में युवा समाजसेवी दिव्यांश जायसवाल भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत जे. जायसवाल और कॉलेज प्रबंधक महेंद्र जायसवाल ने मुख्य अतिथि का बुके और विद्यालय कैलेंडर भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्रा ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते ये छात्र-छात्राएं भविष्य में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। समारोह में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण, शिक्षा और संस्कारों से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *