
वाराणसी। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा तहसील सदर स्थित नवनिर्मित ई०वी०एम० वेयर हाउस का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और ईवीएम के रखरखाव पर ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिगशर, सीसीटीवी आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गयी। आंतरिक निरीक्षण के पश्चात वेयरहाउस को फिर से सील किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का नियमित पालन किया जाये। वेयरहाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन विपिन कुमार, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीएसपी , अपना दल एस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उपस्थित रहे।
