
वाराणसी। मंगलवार को बृजइंक्लेव कॉलोनी स्थित महात्मा मेमोरियल एकेडमी का 22 वां वार्षिक युवा खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता को कुल चार ग्रुपों रेड, ग्रीन, व्हाइट, येलो हाउस में बांटा गया था। जिसमें खो – खो, वालीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, ऊंची कूद, शाटपुट, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस, शाक रेस, सहित कुल 36 प्रतियोगिताओं में तकरीबन 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया।
खेल प्रतिभा के शानदार प्रदर्शन के आधार पर ग्रीन हाउस को चैंपियन घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी राजेश कुमार पाठक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी द्वारा खेल के प्रति अत्यधिक लगाव होना ये देश व शिक्षा क्षेत्र के लिए अत्यंत शुभ संकेत हैं। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार सिंह व धर्मेंद्र कुमार ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक आत्मालाल प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नीतू सिंह, प्रियंका सिंह, दिनेश यादव, अजय कुमार बिंद, कोमल गुप्ता, अभिषेक कुमार, सारिका सिंह, प्रीति राय, किरण प्रजापति, अनीता विश्वकर्मा, अनुराधा प्रजापति मोनिका पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
