वाराणसी। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराना न केवल उन्हें सर्दी और बीमारियों से बचाता है, बल्कि उनके जीवन में राहत और खुशी भी भरता है। इसी मानवीय भावना के तहत हरे कृष्ण ज्वेलर्स पिछले 15 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों एवं झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों की सेवा में निरंतर सक्रिय है। मंगलवार को हरे कृष्ण ज्वेलर्स की शिवपुर शाखा पर काशी राम आवास, शिवपुर एवं स्टेशन क्षेत्र के आसपास रहने वाले परिवारों के लगभग 300 बच्चों को गर्म कपड़े एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस सेवा कार्य का नेतृत्व प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता चेतन अग्रवाल ने किया। भीषण ठंड के बावजूद प्रातः काल से ही सैकड़ों बच्चे अपने अभिभावकों के साथ गर्म वस्त्र पाने के लिए उत्साहित होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनका प्रतिष्ठान जरूरतमंदों की सहायता को व्यापार नहीं बल्कि सेवा मानता है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक संदेश देने और अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर सहयोग के लिए प्रेरित करने का प्रयास निरंतर किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि नए वर्ष में कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाचार पत्र वितरण करने वाले कर्मयोगियों को भी गर्म कपड़े प्रदान कर राहत पहुंचाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *