वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जनपद में पारंपरिक ट्रेड से जुड़े कारीगरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, हलवाई, बढ़ई सहित अन्य पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान की जाएगी। इसके लिए इच्छुक आवेदक 3 जनवरी तक विभागीय वेबसाइट msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया कि आवेदन के लिए आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (एससी/ओबीसी वर्ग के लिए), आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (यदि शिक्षित हों), तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) आवश्यक है। आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा वह जनपद का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड से जुड़े होने का प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान या वार्ड सदस्य से प्रमाणित होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *