जौनपुर।चैतन्य योग सेवा संस्था ने रविवार को जनपद जौनपुर के कोचारी, सुरेरी एवं अन्य आस-पास के गांवों के निवासी निर्धन एवं असहाय लोगों के लिए शीत राहत एवं सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था द्वारा “नर सेवा ही नारायण सेवा” के उद्देश्य से ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कंबल, टोपी, मोज़े सहित अन्य ऊनी सामग्री एवं राशन सामग्री का वितरण किया गया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था का यह मानवीय प्रयास गरीब एवं वंचित परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है, तथा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना चैतन्य योग सेवा संस्था का निरंतर उद्देश्य रहा है।और समाज के सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए| ग्रामीणों एवं लाभार्थियों ने संस्था के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सचिव योगाचार्य आशीष टंडन, मुकेश सिंह , रिंकू सिंह, ग्राम प्रधान श्री दीनानाथ मौर्या, एडवोकेट बबलू, एडवोकेट रमेश ,बेचू पाल , व सुबोध यादव, कृष्णा, ऋषभ, दीपिका, सृष्टि स्वयं, देव, वैभवी, अन्नू , आदि संस्था के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *