रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।”बंग दर्शन” सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित आनंद मेला का मंगलवार भव्य उद्घाटन कर्नल जी.पी. सिंह (कमांडिंग ऑफिसर 28 गर्ल्स एनसीसी) एवं सनबीम एकेडमी समूह के श्री जगदीप मधोक जी के कर कमलो द्वारा सोनारपुरा स्थित कुच बिहार कालीबाड़ी में हुआ।

इस अवसर पर संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। प्रतियोगिता आरंभ हुई जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। इस क्रम में गायन प्रतियोगिता हुआ जिसमें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शुभेच्छा हालदार द्वितीय स्थान नीलीजा भगत एवं तृतीय स्थान आदित्य नारायण पहाड़ी को एवं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान शुभम जायसवाल द्वितीय स्थान इशिता मित्रा एवं तृतीय स्थान सिमरन कुमारी को मिला। इसी क्रम में बांग्ला कविता पाठ प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान शुभेच्छा हालदार को प्राप्त हुआ एवं द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः श्रीजा विश्वास तथा देवांशु दास को प्राप्त हुआ।

शाम को रंगारंग कार्यक्रम में जादू शो ने दर्शकों का मन मोह लिया फिर स्थानीय कलाकारों द्वारा गायन एवं नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तत्पश्चात तन्मय मुखर्जी जी द्वारा एकार्डियन की सुंदर प्रस्तुति की गई। दर्शक कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न स्टालों में सामान खरीदते एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्वाद भी लेते दिखे। कार्यक्रम का संचालन श्री सौरव चक्रवर्ती ने किया।

इस अवसर पर संस्था के सभापति डॉ. के एन चक्रवर्ती, सचिव सुश्री अनीता मुंशी, कोषाध्यक्ष श्री अतनु भट्टाचार्य, श्री तपन कांति चक्रवर्ती,श्री तपन चटर्जी,श्री गौतम अधिकारी,श्री उत्तम भट्टाचार्य,श्री राजेश अधिकारी,श्री आर के वाही,श्री अर्धेंदु भादुरी आदि प्रमुख लोक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *