वाराणसी। कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद काशी प्रदेश, प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा ने हरहुआ स्थित औसानपुर गांव को स्थायी प्रकल्प के तहत गोद लिया। इस पहल के अंतर्गत परिषद की ओर से प्रगति पथ फाउंडेशन के कार्यालय में जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल, गर्म वस्त्र एवं रीयल जूस का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुभाष चन्द्र मौर्य की उपस्थिति में परिषद के दायित्वधारियों, सदस्यों एवं सदस्याओं ने सेवा कार्य को सम्पन्न कराया। इस अवसर पर कुल 58 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि ठंड के मौसम में इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम में परिषद के सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मंजू गौतम सहित उमाशंकर जायसवाल, अनुज भार्गव, प्रवीन श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, दीपक पुजारी, शेर बहादुर, महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, अभय गुप्ता, रवि प्रकाश बरनवाल, यशोदा बरनवाल, नीलम पटेल, सीमा श्रीवास्तव, नंदिनी सिंह, ममता उपाध्याय, पूनम जायसवाल, पूजा श्रीवास्तव, प्रियंका मिश्रा, नीतू गुप्ता, सोनिका गुप्ता, सौम्या त्रिपाठी, मीना देवी, विभा मौर्य सहित बड़ी संख्या में परिषद सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *