वाराणसी। शिवपुर (तरना) स्थित बाबा विश्वनाथ वनवासी छात्रावास में बुधवार को सामाजिक सेवा भावना के तहत जरूरतमंद माताओं, बहनों एवं वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित सेवा कार्यक्रम से गरीब व असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली। इस अवसर पर वानप्रस्थ संस्था के अध्यक्ष राकेश मिश्रा के सहयोग से 43 बच्चों को टी-शर्ट भी प्रदान की गई। बच्चों ने नई टी-शर्ट पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। अखिलेश तिवारी ने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सेवा ही सच्ची मानवता है। ऐसे प्रयासों से न केवल जरूरतमंदों को सहयोग मिलता है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, करुणा और सेवा की भावना भी सुदृढ़ होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *