नादान परिंदे साहित्य मंच का वितरण कार्यक्रम का तीसरा चक्र

 

वाराणसी।नववर्ष के पर सामाजिक व साहित्यिक संस्था नादान परिंदे साहित्य मंच ने लक्सा मार्ग स्थित चौराहे पर बुढ़े , जरूरतमंदों के बीच कंबल ,गर्म वस्त्र, खिचड़ी इत्यादि का वितरण किया गया। बुढ़े, आर्थिक कमजोर सामग्री पाते खुश दिखे, तथा आशीर्वाद देते दिखे।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक/ अध्यक्ष – डॉ सुबाष चंद्र ने बताया कि नव वर्ष के आगमन पर इस भीषण कडकड़ाती सर्द में जरूरतमंदों के लिए नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तृतीय चरण में कम्बल, ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया साथ ही गरम तहरी खिचड़ी का वितरण किया गया। यह सामग्री 80 से 85 की संख्या में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण किया गया।

उक्त मौके पर संस्था के संरक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश जी, संस्था के संस्थापक डॉ सुबाष चंद्र, कोषाध्यक्ष झरना मुखर्जी, पवन सिंह, सुनील सिंह, लक्ष्मी पाठक, सुरैया बानो आज़ाद, कैलाश मौर्य, सपन कुमार मुखर्जी, श्रीकांत पाण्डेय, बृजेश पाठक,डॉ विनोद त्रिपाठी, डा कैलाश सिंह विकास, मुकेश पाण्डेय, कैलाश मौर्या ,राहुल मिश्रा ,डॉ वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश वर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *