
वाराणसी। मां मंगला गौरी गभस्तीश्वर सेवा समिति ने शिव पंचायतन अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को टाउनहाल से भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली।
टाउन हॉल मैदान में समाजसेवी रवि सर्राफ, कमल कुमार सिंह, राजू वर्मा बिछिया वाले सहित अन्य सेवको द्वारा कन्याओं का पूजन किया है।
शोभायात्रा टाउन हॉल से होते हुए मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, चौक पहुंचा।
चौक पर रवि सर्राफ के नेतृत्व में स्वर्णकार बंधुओ ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा एवं आरती कर भव्य स्वागत किया।
चौक से ठठेरी बाजार, चौखंबा होते हुए मंगला गौरी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि आज अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर 131 कुंवारी कन्याओं का विधिवत पूजन के तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा टाउनहाल से मां की विग्रह रथ पर सवार, गाजे-बाजे के साथ डमरू दल तथा महिलाएं हाथों में मंगल कलश लिए हुए माता की जयकारे और हर हर महादेव के उदघोष के साथ चल रही थी जो पंचगंगा घाट स्थित मंगला गौरी के मंदिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
सायंकाल मां मंगला गौरी, बाबा गभस्तीश्वर महादेव सहित अन्य सभी विग्रहों का सुगंधित फूल-मालाओं से भव्य श्रृंगार, भोग, हवन-पूजन एवं महाआरती किया गया।भंडारे मे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से मंहत पंडित नारायण गुरु, नरेंद्र कुमार पांडे, तरुण पांडे, मयंक पांडे, पंडित चुन्नू गुरु, रवि सराफ, कमल कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, बच्चू राम सेठ, राजू वर्मा बिछिया वाले, श्याम सुंदर सिंह, आशीष सोनी, हनी सिंह सहित सैकड़ो महिलाएं, बच्चे एवं श्रदालुजन शामिल थे।
