वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन 500 जरुरत मंदों को कंबल वितरित कर चुका है

वाराणसी। वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन काशी में पड़ रही भीषण ठंड व शीतलहरी को देखते हुए जरुरतमंद लोगों को 27दिसंबर से लगातार कम्बल वितरण कर रही है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष जी अग्रवाल के नेतृत्व में श्रीनाथजी मंदिर सुड़िया, काशी स्टेशन, सिटी स्टेशन, बनारस स्टेशन व कैंसर अस्पताल में जरूरतमंद लोगों को अब तक लगभग 500 कंबल वितरित किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष जी अग्रवाल, प्रद्युम्न जी अग्रवाल, संजय अग्रवाल “बाबू भैया”, रवि सर्राफ, अनिकेत चंद्र गुप्ता, अनिल चंचल, पंकज सर्राफ, जतिन रस्तोगी, राघव दवे, गणेश लाल कसेरा, विवेक अग्रवाल, महेंद्र जी, पवन मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *