वाराणसी। जनपद वाराणसी में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा जी ने किया। इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त आयुक्त उद्योग वाराणसी मंडल मोहन कुमार शर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, यूपीकॉन के प्रशिक्षण समन्वयक, संबंधित प्रशिक्षक, दर्जी एवं हलवाई ट्रेड से जुड़े प्रशिक्षणार्थी लाभार्थी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को आधुनिक तकनीक, कौशल उन्नयन और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को पूरी निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना कारीगरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उद्योग विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *