
रिपोर्ट सन्तोष कुमार चतुर्वेदी
कैमूर। शुक्रवार को भभुआ में हरसू बंसी परिवार की बैठक में 27 जनवरी को श्री श्री 1008 श्री महाराजाधीराज हरसु बाबा के जन्म उत्सव एवं शोभायात्रा महोत्सव को लेकर विचार विमर्श हुआ।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विचार विमर्श कर सहमति बनाई गई ।
ज्ञातव्य हो कि बाबा का जन्मोत्सव विगत वर्षों से भव्यता से आयोजित किया जाता है।
इस बार जन्मों उत्सव कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने के लिए कई प्रदेशों के साधु संत महाराज एवं हरसू बंसी परिवार के पूर्वज शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से अनिल दुबे, देवराज पांडे ,प्रकाश पांडे , गृजेश तिवारी ,शंभू तिवारी , संजय चौबे , डबलू पांडे ,अजय शंकर पांडे, अंगद तिवारी ,सूर्यांश पांडे मंगल चौबे ,आनंद पांडे , गुड्डू पांडे ,पुतुल बाबा अरविंद पांडे, मनीष कश्यप ओझा रैना पाण्डेय ,विमलेश तिवारी ,सम्राट राजन तिवारी इत्यादि लोग शामिल रहे।
