
वाराणसी/चंदौली। स्वामी श्रद्धानन्द के शताब्दी बलिदान स्मृति सेवा माह के अंतर्गत ठंड के प्रकोप को देखते हुए सार्वदेशिक आर्य वीर दल वाराणसी परिमंडल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम रेमा, मुगलसराय (जनपद चंदौली) में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 90 बच्चों को गरम एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आर्य वीर श्रेणी के शिविर के प्रथम दिवस पर शिविर से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही आयोजित बौद्धिक कक्षा में अशोक आर्य, राहुल आर्य एवं अनुज आर्य ने बच्चों को अनुशासन, नैतिक शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में कोबिलूर मठ, तमिलनाडु के सदस्य एवं चितईपुर निवासी विजय अरोड़ा तथा संगम फार्मास्युटिकल के अधिष्ठाता गौरव आर्य का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
