वाराणसी। इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा अमर नगर पंचायत संत कवर राम सिन्धी युवा समिति, सिंधु विकास समिति, स्माइल परिवार सिंधी सेवा समिति के संयोजन तथा आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर स्व. लक्ष्मण दास बालानी एवं ईश्वरी देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित होगा। जिसमें निःशुल्क चश्मा वितरण भी किया जाएगा। शिविर 4 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अमरनगर कुटिया, सोनिया (सिगरा) में आयोजित होगा। शिविर में जांच के उपरांत चयनित मरीजों का उसी दिन आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल हरहुआ में अत्याधुनिक विधि से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण) किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *