
9 जनवरी से शास्त्री एवं आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी – कुलसचिव
वाराणसी।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलसचिव राकेश कुमार द्वारा जारी सूचना के अनुसार बताया कि दिनांक 9 जनवरी 2026 को शास्त्री एवं आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारम्भ हो रहीं हैं इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में कथित तौर पर शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया, विशेषकर (WhatsApp) ग्रुप्स पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। यह कृत्य छात्रों में अनावश्यक घबराहट फैला रहा है और विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था एवं गरिमा के विरुद्ध है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों के दस्तावेजों में फेरबदल करना और झूठी अफवाहें फैलाना एक गंभीर अपराध है।
यदि कोई व्यक्ति इस कृत्य में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कुलसचिव श्री राकेश कुमार ने पुनः स्पष्ट करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की शास्त्री एवं आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं दिनांक 09.01.2026 से आरंभ होंगी।
