आंध्रप्रदेश। गुन्टूर में 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक तृतीय विश्व तेलुगू महासभा 2026 आयोजित है। जिसका समापन 5 जनवरी 2026 को होगा।

यह महासभा तेलुगू भाषा और संस्कृति सामाजिक सेवा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित है। जिनमें काशी के प्रमुख समाज सेवी श्री राम तारक आंध्रा आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी,श्री काशी तेलुगु समिति सचिव, नागरिक सुरक्षा प्रखंड भेलूपुर के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री को सामाजिक सेवा के लिए पूर्ण कुंभ से सम्मानित किया गया।

उड़ीसा के राज्यपाल महामहिम श्री के हरी बाबू एवं आंध्र प्रदेश के सभापति श्री अय्यान पत्रुदु जी ने वी वी सुंदर शास्त्री जी को सम्मानित किया।

राम तारक आंध्रा आश्रम के मुख्य ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी को आंध्र प्रदेश में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने पर काशी में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *