
वाराणसी। इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से ईश्वरी देवी एवं लक्ष्मण दास बालानी की पुण्य स्मृति में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सोनिया स्थित अमरनगर कुटिया में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रमेश लालवानी थे। संयोजक जय प्रकाश बालानी एवं डॉ. संजय राय ने बताया कि विशेषज्ञ टीम द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 204 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ। 43 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतु आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अन्य मरीजों को नेत्र परीक्षण के बाद चश्मे का नंबर दिया गया। जिन्हें बाद में निःशुल्क चश्मा वितरित किया जाएगा। संयोजन में जेपी बालानी, सुरेश तुलस्यान, वेदमूर्ति शास्त्री, रोहित बलानी, विजय शाह, राम गोपाल त्रिपाठी, पंकज भागचंदानी, अवंतिका विश्वकर्मा, शाश्वत नागवानी, नितिन त्रिपाठी, सतीश छाबड़ा, हेमंत केशवानी, पवन भाटिया, जय लालवानी, सागर लालवानी आदि थे।
