वाराणसी ।चंद्रा साहित्य परिषद एवं गरीब जन कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सरैया सिकंदरपुर, चुनार , स्थित दुखईराम सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षा की वास्तविक देवी माता सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गरीब व ज़रूरतमंदों में करीब 170 को कंबल वितरण किया । यह सेवा उन बन्धुओं को था, जिन्हें वास्तव में इस कड़ाके की ठिठुरन भरी ठंड में जरूरत है I

चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाज सेवी कवि इंजी.राम नरेश “नरेश” एवं गरीब जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष श्री नयन कुमार वर्मा का विशेष योगदान रहा।

कंबल वितरण की अन्य गण मान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त कम्बल वितरण के इस आयोजन की स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि – भूरि प्रशंसा की गई I इस भाउक पल में गरीबों के आँखों से आँसू झलकना स्वाभविक था,जो क्षेत्र में ऐसे आयोजन की हर घर में चर्चा है I

कवि सम्मेलन में आये नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से सैकड़ों श्रोताओं को घंटे भर गुद गुदाते रहे I

इस अवसर पर चुनार, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और वाराणसी जनपद से बड़ी संख्या में समाजसेवी, पत्रकार और साहित्यकार जिनमें मुख्य रूप से एडवोकेट प्रियदर्शी अशोक कुमार सिंह मौर्य,राज कुमार राजन,, नयन कुमार वर्मा, नाथ सोनांचली, डॉ. छोटे लाल सिंह मनमीत,अवधेश कुमार वर्मा,

सालिनी मौर्या, डॉ. छाया कुशवाहा,श्री प्रीत कुमार सिंह- समाज सेवी ईंट भट्ठा व्यवसायी जमुई, कवि संजय कुमार यादव आदि शामिल रहे Iसंचालन प्रख्यात मंच संचालक डॉ. छोटे लाल सिंह मनमीत ने किया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *