वाराणसी/मिर्ज़ापुर। चुनार क्षेत्र के जमुई के समीप स्थित बरैवा एवं भवहटा के पहाड़ी इलाकों में ईंट-भट्ठों पर कार्य करने वाले अत्यंत निर्धन श्रमिक परिवारों के बीच अखिल भारतीय रोटी बैंक ट्रस्ट, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण अभियान आयोजित किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में शहरों की तुलना में अधिक ठंड और गलन को देखते हुए यह सेवा कार्य विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

अभियान के दौरान लगभग 150 जरूरतमंद श्रमिकों और उनके परिवारजनों को कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरित किए गए, जिससे भीषण ठंड में उन्हें काफी राहत मिली। इस सेवा कार्य से श्रमिक परिवारों के चेहरों पर संतोष और सुकून स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर के.पी. सिंह के विशेष सहयोग के लिए अखिल भारतीय रोटी बैंक ट्रस्ट की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान बिना सिंह, अनिल शास्त्री, दीपक सहित रोटी बैंक की सक्रिय टीम उपस्थित रही। ट्रस्ट ने दोहराया कि वह “कोई भी भूखा न सोए” के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *