वाराणसी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अत्यधिक ठंड, घने कोहरे एवं शीतलहर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जनपद वाराणसी में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों का संचालन 5 और 6 जनवरी को बंद रहेगा।
यह आदेश सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों सहित सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराम श्रीवास्तव ने जारी आदेश में संबंधित सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अत्यधिक ठंड के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
