
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।सोनारपुरा स्थित श्री चिंतामणि गणेश जी मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश जी का दर्शन करने हेतु जन सैलाव रहा उमड़ा।
सुबह से चारो ओर से भक्तगण दर्शन पूजा पाठ के लिए शामिल रहे। हर जय गणेश जय गणेश मंत्र जप करते दिखाई दिए।
क्षेत्रिय जनता सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्यों ने दर्शनार्थियों को सुलभ दर्शन करने हेतु लगे रहे।
प्रमुख रूप से सामाजिक संगठन के सदस्यों ने प्रातः काल से ही अपने अपने प्वाइंट पर डटे रहे। सामाजिक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण विश्वास के नेतृत्व में विजय मिश्रा, तुसार जी, सौरभ श्रीवास्तव, अभिजीत कश्यप, सुभजित सरकार सहित कुछ महिलाएं सदस्य भी ड्यूटी निभाए।
चिंतामणि गणेश जी के महंत सुब्बाराव ने बताया कि अपने संतान की दीर्घायु की कामना के उद्देश्य से महिलाए गणेश चतुर्थी निर्जला व्रत रखते हैं।
शाम को पूजा अर्चना के बाद जल ग्रहण करते हैं। यही परंपरा प्रति वर्ष चला आ रहा है।
