वाराणसी। बुनकर बिरादराना तंजीम के चौदहों के सरदार हाजी मकबूल हसन की पत्नी इशरत जहां के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक संदेश पत्र भेजकर गहरी संवेदना व्यक्त की। एक माह पूर्व बीमारी के कारण इशरत जहां का निधन हो गया था। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने पीलीकोठी स्थित कटेहर पहुंचकर अखिलेश यादव का शोक संदेश पत्र परिजनों को सौंपा। इस दौरान हाजी शमसुल हक, पूर्व पार्षद अनीसुर्रहमान, जलालुद्दीन अंसारी, शमीम अंसारी, प्रदेश सचिव जावेद अंसारी, एकलाक अंसारी व जुनेद अंसारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
