चन्द्रा साहित्य परिषद के अध्यक्ष ने वितरित किया बच्चों को स्टेशनरी,पढ़ने हेतु किया प्रेरित

वाराणसी। माता सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली बच्चों पठन पाठन सामग्री का वितरण किया।

चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के बढ़ते कदम जहां सांस्कृतिक विकास की दिशा में अग्रसर हैं, वहीं सामाजिक परिवेश में अभाव ग्रस्त जिंदगी जी रहे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्तियों के लिए भी आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए समर्पित और कटिबद्ध है I

कम्बल, गरम कपड़े, दवाई आदि बांटने के क्रम में बुधवार को चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) कार्यालय इंदिरा नगर, चितईपुर वाराणसी में शिक्षा की वास्तविक देवी माता सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली बच्चों को पठन -पाठन सामग्री का वितरण किया गया

चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाज सेवी कवि इंजी.राम नरेश “नरेश”और आयोजन के मुख्य अतिथि एन टी पी सी लिमिटेड के पूर्व अपर महाप्रबंधक एवं चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय सलाहकार इंजी. सी एल विश्वकर्मा, इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास के द्वारा प्रत्येक बच्चे को माल्यार्पण कर कापियाँ, पेंसिल, रबर व ज्ञान वर्धक पुस्तकें वितरित किया गया I

वरिष्ठ पत्रकार और काशी का न्यूज के व्यूरो चीफ श्री आनंद कुमार सिंह अन्ना, चंद्रसेन भारतीय, शिक्षिका शालिनी सिन्हा, श्री बिभूति भूषण कुमार,विकास अधिकारी एल.आई.सी ऑफ इंडिया और स्थानीय अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही I

मुख्य अतिथि इंजी. सी एल विश्व कर्मा ने माता सावित्री बाई फुले को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जहाँ समाज के शोषितों, वंचितों को शिक्षित होना उनके विकास के लिए सही मार्ग बताया।

चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) की संस्थापक स्मृतिशेष चंद्रावती नरेश को बेटियों की शिक्षा के लिए आजीवन प्रयत्नरतशील रहीं,उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया I

अध्यक्ष इंजी. राम नरेश ने माता सावित्री बाई फुले की संघर्ष भरी जीवनी बच्चों को बताकर अपने गीत के माध्यम से भी आज के युग में शिक्षा के महत्व को समझाया I

चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के इस तरह के आयोजनों से समाज में हर जगह हर्ष की लहर व्याप्त है I

सभी ने मुख्य अतिथि इंजी. सी.एल विश्वकर्मा एवं अध्यक्ष इंजी. राम नरेश “नरेश” से गरीब बच्चों के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त करते हुए स्वयं को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की इच्छा जाहिर की I

मुख्य अतिथि सहित सभी सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्पमाला, स्मृति चिन्ह स्वरूप पुस्तकें देकर माता सावित्री बाई फुले का जन्म दिवस समारोह का समापन हुआ I

वरिष्ठ पत्रकार और नजर न्यूजनेट वर्क के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ.कैलाश सिंह विकास ने अपने उद्बोधन में चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के लिए सदैव गतिशील, प्रगति शील और प्रयत्न शील रहने की मंगल कामनाएं दीं I

कार्यक्रम का बखूबी से संचालकीय दायित्व प्रख्यात मंच संचालक इंजी. राम नरेश “नरेश ” ने निभाया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *