रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य

 

वाराणसी।नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत बुजुर्ग माता को ऊनी मोजा व चप्पल वितरित किया गया।साथ ही नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।

यह आयोजन सराय सुरजन वार्ड के शंभो माता मंदिर आयोजित रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सीमा अग्रवाल रही।

इस अवसर पर सीमा अग्रवाल जी ने कहा, “बुजुर्ग माताएं हमारे समाज की धरोहर हैं और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। वे हमारे जीवन के पथ प्रदर्शक हैं और उनकी सेवा करना हमारा धर्म है।

संस्था अध्यक्ष ममता ने कहा, “बुजुर्ग माताओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और हमें उनके अनुभव और ज्ञान से सीखना चाहिए।

दूसरे दिन, साह हॉस्पिटल रामकटोरा की मुहिम नेत्र सुरक्षा एवं नेत्रदान के तहत वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के सहयोग से डॉ अजय मौर्या जी की टीम द्वारा क्षेत्रीय लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।

इस दौरान लगभग 80 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया और उन्हें नेत्रदान एवं नेत्र को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के विषय में जानकारियां प्रदान की गई।

संस्था के विजय कुमार ,मंगलेश्वर प्रसाद, मोहम्मद अनीस ,सूरज पाल, सुमित बिंद, करम भारती, रामबाबू गुप्ता, किरन देवी ,रेशमा देवी जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में, संस्था के द्वारा सीमा अग्रवाल जी तथा अजय मौर्या जी को पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तारा देवी, बेला देवी, केवल देवी, मुन्नी देवी, बसंती देवी, मीरा देवी, ललित देवी, जब खातून, धन्नो देवी, निर्मला देवी, सरस्वती देवी, रीता देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही। मंगलेश्वर प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *