
वाराणसी। साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (बसनी) में आरडब्ल्यूटीपी सेंटर फॉर रूरल इनोवेशन, सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी एवं एआई का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। केंद्र का उद्घाटन 20 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी होंगे।
केंद्र, पूर्व में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से स्थापित उत्तर प्रदेश के पहले रूरल वीमेन टेक्नोलॉजी पार्क का उन्नत एवं संस्थागत रूप होगा। साईं इंस्टीट्यूट के निदेशक अजय सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना नहीं, बल्कि वाराणसी से ग्रामीण भारत के लिए एक सशक्त और प्रतिरूपणीय मॉडल विकसित करना है। केंद्र में सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी, एआई, डिजिटल स्किलिंग, स्वच्छ ऊर्जा (बायोगैस सहित) एवं उद्यमिता विकास से संबंधित समेकित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर उद्यमिता की दिशा में सशक्त किया जाएगा। केंद्र में आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना, डिजिटल कनेक्टिविटी एवं उन्नत तकनीकी सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा
