वाराणसी। अभिषेक शिक्षा निकेतन इंग्लिश स्कूल, मधुकर नगर कॉलोनी, रूप्पनपुर (सारनाथ रोड़) में शनिवार को प्राचीन भारत में आधुनिक भारत की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्राचीन भारतीय सभ्यता, संस्कृति, शिक्षा पद्धति, विज्ञान और नैतिक मूल्यों की चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार आधुनिक भारत इन मूल्यों को अपनाकर विकास की ओर अग्रसर है। विद्यार्थियों ने तर्क, उदाहरण और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे, जिससे उपस्थित शिक्षकगण और छात्र काफी प्रभावित हुए। प्रतियोगिता में कक्षा तीन की छात्रा पायल कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वर्तिका मिश्रा (कक्षा तीन) को मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार हर्षिता मौर्या (कक्षा छह) को प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधक सच्चिदानंद सिंह देववंशी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में चिंतन, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का विकास करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *