
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के अध्यक्षता में राजस्व वसूली और वाद निस्तारण की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया कि अमीनवाईज वसूली की समीक्षा करें। जिलाधिकारी ने सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार को 05 साल से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करनें का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को कड़े निर्देश दिया कि आरसी की वसूली प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित कराये। उन्होंने
आईजीआरएस की समीक्षा में फीडबैक शिकायतकर्ता से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निस्तारित कराते हुऐ रैंक सुधार पर जोर दिया। हैसियत नामा में लम्बित आवेदनों को प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत डिल्फाटर श्रेणी में न हो, समय रहते शिकायत का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पूरी करें, इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अधिकारी राजस्व वसूली में हिला-हवाली करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वसूली समीक्षा के दौरान आबकारी विभाग, खनन विभाग, परिवहन व मण्डी वसूली कार्य कम होने पर सम्बन्धित अधिकारियों को असंतोष वक्त किया और वसूली कार्य शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, राजस्व, खनन विभाग आदि विभागों को अभियान चलाकर लक्षित राजस्व वसूली किये जाने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित राजस्व वादों का निस्तारण शीघ्र सुनवाई करके उनका निस्तारण किया जाये।
