वाराणसी। पद्मविभूषण गिरिजादेवी संकुल चौकाघाट में रविवार को आयोजित विशाल विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा कृषि विभाग के स्टॉल का निरीक्षण कर नि:शुल्क दलहन बीज मिनिकिट एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत जायद 2026 में गन्ना अंतः फसली खेती हेतु उर्द एवं मूंग के नि:शुल्क बीज मिनिकट हेतु ऑनलाइन बुकिंग किये तथा ई-लाटरी के माध्यम से चयनित कृषको को उर्द एवं मूंग के बीज निः शुल्क वितरित किये। साथ ही सोलर लाइट ट्रैप कृषको को अनुदान पर उपलब्ध कराएं गए। यह हानिकारक कीटों को बिना रसायनों के रात में प्रकाश की ओर आकर्षित कर नष्ट करने का एक पर्यावरण-अनुकूल और किफायती जैविक नियंत्रण उपकरण है। यह मुख्य रूप से तना छेदक, पत्ती लपेटक और विभिन्न इल्लियों को नियंत्रित करने के साथ-साथ कीड़ों के प्रकोप की निगरानी में मदद करता है, जिससे कीटनाशकों का खर्च कम होता है।

मृदा के स्वास्थ्य की जानकारी तथा संतुलित उर्वरक के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। खेत तालाब योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया एवं किसानों से योजनाओं के संबंध में संवाद भी किया गया तथा काशी जैविक उत्पाद से जुड़े एफपीओ के कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *