
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
दिन सोमवार का मूलांक 5 है और भाग्यांक 8 है
मूलांक 1
( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज आप नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की सराहना होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन शुभ है।
उपाय – सुनहरे रंग के कपड़े पहने और सूर्य को जल अर्पित करें
मूलांक 2
( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। धन हानि के योग बन रहे हैं
उपाय – सफेद कपड़े पहने और चांदी के बर्तन में पानी पिएं।
मूलांक 3
( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। बड़ों का आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय -पीला रंग के कपड़े पहने और माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक 4
( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज अचानक कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें।
उपाय – नीले रंग के कपड़े पहने और पक्षियों को दाना डालें।
मूलांक 5
( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज आपका ही दिन है जो भी निर्णय लेंगे उसमें सफलता मिलेगी । वार्तालाप से आप बिगड़े काम बना लेंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। मित्रों से मुलाकात होगी।
उपाय – हरे रंग के कपड़े पहने और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
मूलांक 6
( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज मूलांक 6 के लोगों को कला और प्रेम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। धन का संचय करें।
उपाय – गुलाबी (पिंक) रंग के कपड़े पहने और किसी मंदिर में इत्र दान करें।
मूलांक 7
( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज मूलांक 7 वालों का अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। मन की शांति के लिए योग का सहारा लें। यात्रा के योग बन रहे हैं जो सुखद रहेगी। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
उपाय – हल्का भूरा रंग का कपड़ा पहने और कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मूलांक 8
( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आपको आलस्य का त्याग करना होगा । प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। सभी तरह के कार्य में आपको न्याय मिलेगा।
उपाय – काला या गहरा नीला रंग का कपड़ा पहने और पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
मूलांक 9
( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सभी रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे परंतु आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा वरना विवाद हो सकता है।
उपाय – लाल रंग के कपड़े पहने और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
