कुपवाड़ा में इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल (IDPS) का भव्य उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल (IDPS) का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ।

 

इस नए शैक्षणिक संस्थान की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक तकनीक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

 

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. नारायण कुमार कर्ण, अध्यक्ष, द इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी रहे।

 

समारोह के विशिष्ट अतिथि कुपवाड़ा के उपायुक्त एवं आईएएस अधिकारी श्री अभिषेक शर्मा, एवं राज्यसभा सांसद मीर मोहम्मद फैयाज तथा सोसाइटी की सदस्य श्रीमती कल्पना कर्ण उपस्थित रहीं।

 

गणमान्य अतिथियों ने पारंपरिक रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विद्यालय परिसर का विधिवत उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षाविद्, सामाजिक प्रतिनिधि, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

विद्यालय परिसर में आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, STEM एवं रोबोटिक्स प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विशेष स्थान तथा इनडोर और आउटडोर खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और रचनात्मकता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नारायण कुमार कर्ण ने अपने संबोधन में कहा कि कुपवाड़ा के प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा है। IDPS का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है, जहां जिज्ञासा, नवाचार और प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले तथा वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

 

अतिथियों ने कहा कि विद्यालय की शुरुआत से कुपवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। इससे स्थानीय परिवारों को अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी।

 

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

 

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

IDPS का यह नया परिसर कुपवाड़ा में आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *