
सपा ने नवनिर्वाचित एमएलसी का किया स्वागत
वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी की ओर से स्व. मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती मनाई गई। नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिंहा का स्वागत व सम्मान किया।
मुख्य अतिथि आशुतोष सिंहा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, पार्टी के समर्पण और अखिलेश यादव की नीतियों की देन है; नेताजी के विचार सदैव प्रेरणा देंगे। चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने नेताजी के सामाजिक न्याय व लोकतांत्रिक मूल्यों के संघर्ष को याद किया। वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नेताजी को सर्वसमाज का नेता व सरल स्वभाव का बताया। अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने नेताजी की कमी व सामाजिक न्याय के योगदान का उल्लेख किया, जबकि संचालन प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के सिद्धांत जनसेवा की राह दिखाते रहेंगे। इस अवसर पर आशुतोष सिंहा,वीरेंद्र सिंह,अजय राय,राजेश्वर पटेल,सुजीत यादव लक्कड, संतोष यादव बबलू एडवोकेट,उदय लाल मौर्य, आत्माराम यादव,आनंद मौर्या,
डॉ. रामबालक पटेल,
उमेश प्रधान,प्रदीप कुमार मौर्य, अवधेश पाठक, प्रदीप जायसवाल,महेंद्र पाल पिंटू, विष्णु शर्मा, पंधारी यादव एडवोकेट,
आकाश मौर्य, बाबूलाल यादव, अक्षय प्रधान आदि थे।

Leave a Reply