काशीराज के जन्म शताब्दी हेतु जनवरी 2027 से संगोष्ठी का होगा आयोजन

वाराणसी। काशीराज डॉ विभूतिनारायण सिंह जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मालवीय बाग स्थित सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के तत्वावधान में रविवार को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिये एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम की अध्यक्षा महाराजकुमारी कृष्णप्रिया जी रही।

 

सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिषेक द्विवेदी ने महाराजकुमारी कृष्णप्रियाजी को पुष्पगुच्छ ,अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक वृहद संगोष्ठी का आयोजन आगामी जनवरी माह में करने के लिए तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ अभिषेक द्विवेदी( गणेश )प्रदेश अध्यक्ष-सेंटर फॉर सनातन रिसर्च ने किया।

 

इस अवसर पर कृष्ण कुमार द्विवेदी -प्रदेश संरक्षक सेंटर फॉर सनातन , डॉ श्रीश रंजन त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री -सेंटर फॉर सनातन ,अभिषेक मिश्रा प्रदेश महामंत्री -सेंटर फॉर सनातन, केशव सेठ,अभिषेक द्विवेदी : के के द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *