7 यूनिट खून शिविर में देकर दिया मानवता का सन्देश

रिपोर्ट सन्तोष कुमार चतुर्वेदी 

 

बिहार। रविवार को कैमूर के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत आर्यभट्ट ज्ञान विज्ञान स्कूल, हाटा के प्रांगण में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर का विधिवत उद्घाटन माननीय सांसद श्री मनोज कुमार राम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर रमेश जायसवाल (चेयरमैन), भोला नाथ यादव (मुखिया), सलाहुद्दीन अंसारी, राधेश्याम कुशवाहा, सुदर्शन राम,रणविजय यादव, सुहेल अख्तर, अक्षय कुशवाहा, नागेंद्र चौहान एवं महाबली (पैक्स अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

इस रक्तदान शिविर में होरिल सिंह, राजेश सिंह एवं सूरज कुमार राजपूत सहित कुल सात लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं, तीन लोग स्वास्थ्य संबंधी कारणों से रक्तदान नहीं कर सके।

 

कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक की ओर से अतुल कुमार उपस्थित रहे। शिविर संयोजक समाजसेवी शिवम कुमार रहे। उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने, रक्तदाताओं को प्रेरित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान को महादान कहा गया है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सदर अस्पताल भभुआ के ब्लड बैंक के लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *