
नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना का है इस दिन केले का भोग लगाना चाहिए इससे मां प्रसन्न होती हैं और बुद्धि तथा बल प्रदान करती हैं।यह दिन व्यवसायिक यात्रा और नई योजनाओं के लिए शुभ है।
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल के अनुसार मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज का दिन मूलांक 1के जातकों के कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का दिन है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय – मां को केसर वाली खीर का भोग लगाएं।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों का परिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जो भी काम रूका हुआ था वह सब पूरा होगा। धन अधिक खर्च हो सकता है।
उपाय – मां को पीले रंग की चुनरी अर्पित करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों का आज का दिन रचनात्मक कार्यों में लगेगा कुछ नया करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग और कला से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है।
उपाय – पीले रंग के फूल से मां का सिंगार करे।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज मूलांक 4 के जातकों को पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। जीवन में स्थिरता आएगी। यात्रा सुखद होगी और नई योजनाएं भी सफल होंगी।
उपाय – 11 केले मां को अर्पित करें और कन्याओं में बांटे।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है)
आज का दिन आपका दिन है जो सोचेंगे उसे हासिल करेंगे। नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर है या व्यापारी यात्रा करना चाहते हैं तो प्रमोशन की संभावना है।
उपाय – मां को केसर डालकर जल अर्पित करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है)
आज आप अपने से छोटों का मार्गदर्शन करेंगे और इस कार्य के लिए आपकी सराहना होगी। पारिवारिक रिश्ते मधुर रहेंगे। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।
उपाय – मां को नारियल अर्पित करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज आपको परिवार के सदस्यों पर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है आप हर बात को बारीकी से देखना चाहेगे परन्तु यह समय इस कार्य के लिए सही नहीं है । गहरी समझ से निर्णय लेंना होगा और अपने आप को शांत रखना होगा।
उपाय – मां को पीला फल अर्पित करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज आपकी करियर में आगे बढ़ने की इच्छा प्रबल होगी और आप इसमें सफलता हासिल करेंगे । आर्थिक निर्णय समझदारी लेना अच्छा होगा । धन के आगमन का समय आ गया है।
उपाय – मां कै पीले रंग की मिठाई अर्पित करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है)
आज सभी तरह की पुरानी रुकावटें दूर होंगी नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नई शुरुआत के लिए आप तैयार रहेंगे। मेहनत और जिम्मेदारी की तारीफ होगी। दिखावे पर खर्च न करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय – मां को केले का भोग लगाएं।
