
स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

वाराणसी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा रविवार को गोलघर स्थित काशी पत्रकार संघ के “गर्दे सभागार” में पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी रहे।
पदग्रहण समारोह के प्रारंभ में ‘इवेंट प्लानर’ के नीरज सेठ की टीम द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि को कमेटी की ओर से अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। मंचासीन संरक्षक गण का भी अंगवस्त्र से सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि ने कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा”, महामंत्री राजू वर्मा तथा कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नये पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र व बैज प्रदान किया गया।
अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” ने कहा कि कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व जो मुझे सौंपा गया है, पूरा प्रयास होगा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर इस बार की “बाबा कालभैरव जी के स्वर्ण रजत प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा” को ऐतिहासिक रूप प्रदान किया जा सके। साथ ही यह भी प्रयास रहेगा कि स्वर्णकार समाज के प्रत्येक परिवार को इस माध्यम से जोड़ा जा सके। कमेटी द्वारा इस बार शोभायात्रा के पर्व पर “काशी के कोतवाल” स्मारिका का भी प्रकाशन कराया जाएगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ नीलकंठ तिवारी ने कमेटी के नए पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए कहा कि नए पदाधिकारी मनोनीत होने के पश्चात समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र के प्रति भी उनका कर्तव्य और दायित्व बढ़ जाता है। उनकी केवल जिम्मेदारी ही नहीं बढ़ती है बल्कि अपने निजी सुख के साथ भी समझौता करना पड़ता है। पदाधिकारी कोई भी हो, भले ही कार्यसमिति के सदस्य ही क्यों ना हो, सभी की समान जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी कार्यक्रम में कोई भी त्रुटि होती है तो वह त्रुटि व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि पूरे समाज की होती है, जबकि अच्छाई व्यक्ति विशेष ही पाता है। उन्होंने आगामी शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बाबा कालभैरव से प्रार्थना भी की।
नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ ‘बच्चा’ ने सभी सलाहकार सदस्य को मनोनयन पत्र प्रदान किया।
अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली तथा उन सबको मनोनयन पत्र व बैज प्रदान किया गया।
पदग्रहण समारोह में नीरज सेठ के संयोजन में कलाकारों द्वारा भजनों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।समारोह में गुलाब की पंखुड़ियों से होली भी खेली गई।
समारोह का सफल संचालन पूर्व पार्षद व सलाहकार सदस्य किशोर कुमार सेठ तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अनुज गौतम ने दिया।
संरक्षकगण गंगाराम, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ “बच्चू”, निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह व नव मनोनीत अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा”।
समारोह में मुरली मनोहर सिंह, डा कैलाश सिंह विकास, अशोक वर्मा, रविशंकर सिंह, एड दुर्गा प्रसाद सेठ, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, अनुज गौतम बंटी, सत्यप्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ, सत्यनारायण सेठ, सतीश कुमार सिंह, विक्रम सिंह, अमित सोनी मंटू, आशीर्वाद सिंह जनार्दन वर्मा, एड सुरेंद्र सेठ, अवधेश सेठ, प्रताप सिंह, संदीप सेठ, रूपा गौतम, सुनिति सिंह, दिव्या सिंह, सुनंदा सेठ, ईशा सेठ सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
