अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल का कहना है कि मां रचनात्मकता और ऊर्जा की देवी मानी जाती है इस दिन मां की पूजा नारंगी रंग के वस्त्र धारण करके करें। मां को शहद (Honey) का भोग लगाना सबसे उत्तम होता है।

 

मूलांक 6 और भाग्यांक 1 के प्रभाव से यह दिन रचनात्मकता, प्रेम और आर्थिक समृद्धि का दिन रहेगा। यह दिन रिश्तों में मधुरता लाएगा और करियर में नए अवसर प्रदान करेगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों का आज का दिन करियर में सम्मान और धन लाभ की संभावना लेकर आया है। आफिस के कार्यों में संतुष्टि मिलेगी तथा तारीफ होगी।

उपाय – मां को मीठे पान का भोग लगाएं। बच्चियों को खिलौने बांटे।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों को आज के दिन अचानक लाभ मिलेगा शेयर बाजार में निवेश करने से फायदा हो सकता है। भावनाओं को नियंत्रित रखें।मन की बात किसी को न बताएं।

उपाय – सामा के चावल की खीर बनाएं और शहद डालकर मां को अर्पित करें। बच्चियों को चूड़ियां बांटे।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों को आज के दिन काम में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। कहीं घूमने जाने वाले हैं तो अवश्य जाएं। आफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय – पीली मिठाई का भोग मां को अर्पित करें। बच्चियों को मेहंदी दें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों का आज का दिन करियर को लेकर फोकस रहनें का है तभी नौकरी में प्रमोशन और व्यवसाय में वृद्धि होगी।आज कार्य स्थल पर आपके काम की तारीफ़ हो सकती है।

उपाय – मां को मेवे के हलुआ का भोग लगाएं। बच्चियों को पांच श्रिंगार का समान दें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों का आज का दिन शानदार रहेगा, नए अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। धन का लगातार प्रवाह बना रहेगा। विचारों में स्पष्टता बनी रहेगी।

उपाय – मां को शहद अर्पित करें। बच्चियों को रंगीन वस्त्र दें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों की आज के दिन रचनात्मकता बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। शेयर बाजार से जुड़े हैं तो लाभ मिल सकता है।

उपाय – दूध में शहद मिलाकर मां को अर्पित करें। बच्चियों को हेयर क्लिप दें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों का आज का दिन व्यवसाय में नए सुधार करने का है। यदि आप चिकित्सा या कला क्षेत्र से जुड़े हैं तो विशेष लाभ होगा।

उपाय – पीले रंग की मिठाई मां को अर्पित करें। बच्चियों को काजल दें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों का आज का दिन आर्थिक लाभ के संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आज यदि आप कोई प्रोजेक्ट कर रहे थे तो पूरा हो जाएगा।

उपाय – मां को पीले वस्त्र अर्पित करें। बच्चियों को गुड़िया दें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों का आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। धन आगमन के योग बन रहे हैं।अपने जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुनें आपको लाभ प्राप्त होगा।

उपाय – 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और मां को सामा के मीठे चावल शहद डालकर अर्पित करें। बच्चों में खिलौने बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *