
वाराणसी।वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा में दिनांक 23 मार्च,2026 से 30 मार्च 2026 तक ‘ इतिहास विभाग’ और ‘ इतिवृत्त क्लब’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘ ऐतिहासिक शोध विधियों’ पर दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ‘ हिस्टोरिका संस्थान’ द्वारा प्रयोजित किया गया।
कार्यशाला के उद्घाटन का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के आशीर्वचनों से हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ सदस्या डॉ शांता चैटर्जी ने इतिहास की किस प्रकार पुनरावृत्ति होनी चाहिए पर विद्वत वक्तव्य देते हुए ऐतिहासिक शोध विधियों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विष्णु शर्मा एवं श्री बसन्त जी ने इतिहास लेखन क्यों जरूरी है पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
अतिथियों का स्वागत डॉ शशिकेश कुमार गोंड द्वारा और कार्यशाला विषय की प्रस्तावना प्रोफेसर पूनम पांडेय द्वारा किया गया। कार्यशाला में कुल दस व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम दिवस का व्याख्यान डॉ श्वेता सिंह (इतिहास विभाग) द्वारा ऐतिहासिक स्रोतों एवं उसके प्रकृति एवं वर्गीकरण पर व्याख्यान दिया जाएगा। द्वितीय दिवस 24 मार्च 2026 का व्याख्यान प्रोफेसर कल्पना आनंद(समाजशास्त्र विभाग) द्वारा थीसिस राइटिंग और रेफरेंसिंग पर तथा डॉ.श्री प्रिया सिंह (अर्थशास्त्र विभाग) द्वारा ‘ क्वालिटेटिव एंड क्वांनिटेटिव मेथड ‘ पर व्याख्यान देंगी। तृतीय दिवस दिनांक 25 मार्च 2026 का व्याख्यान डॉ सिमरन सेठ (समाजशास्त्र विभाग) द्वारा ‘ तुलनात्मक, नृजातीय और पर्यावरणीय इतिहास’ और डॉ.आरती चौधरी द्वारा (प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति पुरातत्व विभाग) ‘ नया पुरातत्व’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा।चतुर्थ दिवस दिनांक 26 मार्च 2026 को डॉ.आरती कुमारी (ए.आई .एच .सी विभाग) द्वारा ‘ पुरातत्व और भौतिक संस्कृति ‘ और डॉ.विपिन सोलंकी (भूगोल विभाग) द्वारा ‘ जनसांख्यिकी, स्थानिक तकनीकें और संगणनात्मक’ विषय पर व्याख्यान दिया गया।पंचम दिवस डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी (इतिहास विभाग)विषय’ इतिहास: पद्धतिगत बहसें और परिप्रेक्ष्य’ पर अपनी व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। डॉ. कल्पना सिंह ( इतिहास विभाग ) द्वारा ‘ ऐतिहासिक स्रोतों और साक्ष्यों की व्याख्या’ प्रस्तुत की जाएगी।अन्तिम व्याख्यान डॉ.विनीता सिंह (शिक्षा शास्त्र संकाय विभाग) ‘ सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में साहित्यिक चोरी को समझना: अवधारणाएँ, कारण और परिणाम’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा।
इसी क्रम में ‘ शहीद दिवस’ मनाते हुए 23 मार्च को देश के शहीद वीरों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में डॉ.मालविका डॉ.अनुजा त्रिपाठी एवं सुश्री रणनीति राय सहित समस्त शिक्षकगण एवं इतिवृत्त क्लब मेंबर मानविका, मनीषा, ऐंदवी, प्राची श्रद्धा एवं सुगंधा, श्रुति, अनुक्ता एवं अमीषा के साथ समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।
