
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल के अनुसार मां को गुड़ से बनी समाग्री का भोग लगाएं। इस दिन सभी लोगों को शिक्षा से जुड़ी समाग्री का वितरण कन्याओं में करना चाहिए। इस दिन का मूलांक 7 और भाग्यांक 2 है। जो आध्यात्मिक खोज और नई सीख का संकेत देता है।आज के दिन बुध वक्री स्थिति में रहेंगे, जिससे व्यापार और संचार से जुड़े हुए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज आप एक लीडर की भूमिका में रहेंगे। जो भी कार्य करेंगे उसकी तारीफ होगी। लेकिन, अहंकार से बचे क्यों कि नक्षत्र बता रहे हैं कि मूलांक 1 के जातकों को अपनी सलाह पर अहंकार हो सकता है।
उपाय – कन्याओं में पेन्सिल का वितरण करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है)
मूलांक 2 के जातकों का आज का दिन भावनात्मक रूप से अच्छा नहीं है किसी की याद सता सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगे। यदि नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो साझेदारी से बच कर रहें।
उपाय – छोटी कन्याओं में स्टोरी बुक का वितरण करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है)
मूलांक 3 के जातकों को आज जो लोग शिक्षा और ज्ञान से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह दिन बेहतरीन है। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी, कपड़े का व्यापार करते हैं तो उधार देने से बचें।
उपाय – छोटी कन्याओं मे खिलौना वितरण करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है): मूलांक 4 के जातकों को आज के दिन आपको सोच से ज्यादा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। कोई भी वादा करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
उपाय – कन्याओं में कापी का वितरण करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है)
आज मूलांक 5 के जातकों की आवाज में मिठास रहेगी जिससे भी बात करेंगे उसका मन जीत लेंगे। यह मिठास आपके व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ दिलाएंगी। आज का दिन आपके लाभ का है लोगों के साथ बातचीत करें इससे बड़ा लाभ हो सकता है।
उपाय – कन्याओं में सिंगार का सामना वितरित करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है)
आज मूलांक 6 वाले जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप रचनात्मक कार्य करेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।
उपाय – कन्याओं में मीठी वस्तु का वितरण करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है)
मूलांक 7 के जातकों का मन आज आध्यात्मिक, दार्शनिक और शोध संबंधी कार्यो में लगेगा। मानसिक शांति के लिए योग करें। कम बोलें और दूसरों की सुनें।
उपाय – कन्या को वस्त्र धारण कराएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है)
मूलांक 8 के जातकों को आज उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संपत्ति और जमीन या मकान से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें। और कन्याओं में पेन्सिल और रबड़ का वितरण करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों का आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा । कानूनी मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। सोचा हुआ पूरा होगा।
उपाय – हनुमान जी को चोला अर्पित करें। कन्याओं में शिक्षा समाग्री वितरित करें ।
