वाराणसी। लोक ऋषि हरि भैया के जन्मदिवस की स्मृति में जगतगंज स्थित कोठी में अशोक मिशन शैक्षिक समिति एवं बाबू जगत सिंह शोध समिति के संयुक्त तत्वावधान में लोकगीतांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी शोध न्यास द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘अंगनइया में दियना जराय रखिहा’ का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य हरि भैया के लोक-सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें स्वरांजलि अर्पित करना था। बाबू जगत सिंह शोध समिति के प्रदीप नारायण सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्प देकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकगीतों की प्रस्तुति से हुआ, जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। लोकगीतांजलि में आठ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। अक्षय शर्मा ने ओजपूर्ण गीत से शुरुआत की, जबकि आलोक द्विवेदी ने चैती प्रस्तुत कर वातावरण को लोक-रस से भर दिया। शैलबाला, दुर्गेश उपाध्याय, सरोज वर्मा, सुचारिता गुप्ता और संतोष श्रीवास्तव ने भी पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन नागेंद्र शर्मा के गीत से हुआ। संचालक अशोक आनंद, अतिथियों का स्वागत डॉ. (मेजर) अरविंद कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *