रिपोर्ट:- संतोष कुमार चतुर्वेदी

 

बिहार। कैमूर आज विकास की नई दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार “समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिले का दौरा किया।

इस अवसर पर जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों जीविका, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, बाल विकास परियोजना, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पुलिस विभाग एवं कैमूर डेयरी मोहनियां द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।

“समृद्धि यात्रा” के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कैमूर जिले में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु जंगल सफारी वाहन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया गया, जो जिले के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इसके अतिरिक्त कुल 46.87 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 43 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं 162.24 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी कुल 161 योजनाओं का उद्घाटन कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की गई।

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री ने संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *