
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल के अनुसार इस दिन मां को गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करें और स्वयं भी गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करें । मां को नारियल या नारियल से बने मीठे का भोग लगाएं। सुहागन स्त्रियों में सिंगार का सामना वितरित करें।
मूलांक 8 और भाग्यांक 3 के कारण यह दिन विशेष ऊर्जा लेकर आ रहा है मेहनत का फल, करियर में तरक्की और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह दिन कार्यक्षेत्र में स्थिरता और व्यक्तिगत विकास के लिए अच्छा रहेगा।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों की आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप के द्वारा बनाई गई योजनाओं की तारीफ होगी।आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन अहंकार से बचें।
उपाय – मां को नारियल का लड्डू अर्पित करें। कन्या पूजन में कन्याओं को भोजन में केला दें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज मूलांक 2 के जातकों का दिन धन अर्जित करने का है परंतु भावनाओं में बहकर किसी को धन दे सकते हैं जिससे पूरा बजट बिगड़ जाएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। साझेदारी के काम करने से बचें।
उपाय – कन्या पूजन में आठ कन्याओं को सिंगार का सामना दें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज मूलांक 3 के जातकों का दिन ज्ञान अर्जित करने में बीतेगा । रूकें हुए काम पूरे होंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय – मां को नारियल अर्पित करें। कन्या पूजन में कन्याओं को नारियल दें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज मूलांक 4 के जातकों का दिन अचानक धन लाभ प्राप्त करने का है । परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से बचें। कोई मांगलिक कार्य करेंगे और इसका सकारात्मक फल प्राप्त होगा
उपाय – मां को अबीर गुलाल अर्पित करें । कन्या पूजन में कन्याओं को कापी पेंसिल दें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज मूलांक 5 के जातकों का दिन वाणी में मिठास बनी रहेगी । व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। किसी लम्बी यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय – मां को गुलाबी रंग का सिंगार का सामना अर्पित करें। कन्या पूजन में कन्याओं को बर्तन दें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज मूलांक 6 के जातकों का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने का है । कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन खुशहाल रहेगा। परंतु सेहत का ध्यान रखना होगा।
उपाय – मां को सफेद मिठाई और सफेद फूल अर्पित करें। कन्या पूजन में कन्याओं को लाल वस्त्र दें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज मूलांक 7 के जातकों का दिन आज का आध्यात्मिक खोज में बीतेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय सही है और इस काम में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति के लिए योग करें।
उपाय – मां को गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करें। कन्या पूजन में कन्याओं को सिंगार का सामना दें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज मूलांक 8 के जातकों का दिन मेहनत का है इस कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय – मां को नारियल की बर्फी का भोग लगाएं। कन्या पूजन में कन्याओं को पेन्सिल बाक्स दें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज मूलांक 9 के जातकों का दिन ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा। कानूनी मामलों में फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे।
उपाय – मां को सफेद फूल अर्पित करें। कन्या पूजन में कन्याओं को नारियल की बर्फी दें।
