वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए तृतीय श्रेणी (कनिष्ठ सहायक) पद पर पदोन्नति हेतु आज आयोजित परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

यह परीक्षा कुलपति महोदय के अनुमोदन के क्रम में गठित समिति के निर्देशन में संपन्न कराई गई।

कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 32 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें से 11 कर्मचारियों को उत्तीर्ण घोषित कर कनिष्ठ सहायक पद पर प्रोन्नत किया गया।

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में प्रमुख रूप से श्री अमित कुमार सिंह, सुश्री बबीता कनौजिया, श्री मनबोध राम, श्री अमन कुमार रावत, श्री अजय कुमार दूबे, श्री अजय कुमार शुक्ल, श्री काशीनाथ यादव, श्रीमती आराधना मिश्रा, श्री राजेश कुमार उपाध्याय, श्री प्रदीप कुमार तथा श्रीमती आरती देवी शामिल हैं।

कुलसचिव ने आगे बताया कि आज आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न चरणों के अंतर्गत लिखित परीक्षा, टाइपिंग तथा अन्य आवश्यक दक्षताओं का मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष रही।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह पदोन्नति कर्मचारियों के परिश्रम, निष्ठा एवं समर्पण का प्रतीक है, जो विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *