
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के कार्यकाल के सफलतापूर्वक पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोहनिया स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा कर माल्यार्पण कर, उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल को बधाई दी तथा उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यालय मंत्री श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में दिलीप पटेल का पांच वर्षों का कार्यकाल बेहद सफल और उल्लेखनीय रहा है। इस दौरान पार्टी ने समाज के बीच सकारात्मक कार्य करते हुए सरकार और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। इस अवसर पर श्रीप्रकाश शुक्ला, राजेश राजभर, राजेश श्रीवास्तव, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह, सुनील राजभर, मानेंद्र तिवारी, राजाराम पटेल, रमेश गिरी आदि कार्यकर्ता थे।










Leave a Reply