
वाराणसी ।आर्य महिला पी जी कॉलेज में विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ ।जिसमे सितार वादन की बारीकियों को छात्राओं से साझा किया मुंबई से पधारे सितार के उत्कृष्ट कलाकार एवं विषय विशेषज्ञ डॉ० विकास भारद्वाज जी रहे।
यह कार्यशाला वसंत महिला महाविद्यालय, राजघाट, वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा और आर्य महिला पी जी कालेज, चेत गंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई जिसमे तीनों महाविद्यालय के संगीत – गायन व वादन विभाग के सभी शिक्षक गणों के साथ साथ छात्राओं की बहू संख्या में उपस्थिति रही। तबला संगति डॉक्टर श्रीकांत मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट वाराणसी से गायन विभाग के श्री हनुमान प्रसाद गुप्ता डॉ जयाशाही तथा वादन विभाग से प्रोफेसर संजय कुमार वर्मा एवं डॉक्टर अमनदीप कौर तथा श्री दिनेश मिश्र व श्री प्रीतम मिश्र, वसंत कन्या महाविद्यालय से प्रोफेसर मीनू पाठक तथा डॉक्टर सुमन सिंह व डॉक्टर अमित ईश्वर, आर्य महिला पीजी कॉलेज से प्रोफेसर अनामिका दीक्षित, डॉक्टर शैल कुमारी, डॉक्टर शुचि एवं डॉक्टर जया कुमारी तथा ध्रुपद गायक डाक्टर राजेश सेंध व पखावज वादक डाक्टर आदित्य दीप उपस्थित रहे।
