
वाराणसी। बृज इनक्लेव सुंदरपुर स्थित महात्मा मेमोरियल एकेडमी का वार्षिक परीक्षाफल हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में घोषित किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 8 तक का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. राजेश कुमार पाठक ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अधिकतर विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट व्यक्तिगत अंकों की श्रृंखला अर्जित की है जो कड़ी मेहनत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में 400 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से 80 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने अपने सर्वोच्च विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। कक्षा 8 की छात्रा आर्या श्रीवास्तव ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। राजेश कुमार पाठक ने बताया कि कला, विज्ञान, सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में नर्सरी की श्रीतिजा कुमारी, एल. के. जी. वेदांश राय, यू .के.जी.अनन्या, प्रथम आर्यन मौर्या, द्वितीय दिव्यांशी मौर्या, तृतीय सर्वेश श्रीवास्तव, चतुर्थ श्रेयांश पटेल, पांचवीं साक्षी मौर्या, छठवीं आराध्या तिवारी, सातवीं, आठवीं आर्या श्रीवास्तव ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती नीतू सिंह, मनीष कुमार सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, मोनिका पटेल, कोमल गुप्ता, दिनेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
